नई दिल्ली, मई 8 -- गर्मी का मौसम आते ही तरबूज की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। इस मौसम में लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए खूब तरबूज खाते हैं। भारत में एक ऐसा शहर है जिसे 'Watermelon Capital of India' यानी 'भारत का तरबूज कैपिटल' कहा जाता है। यहां बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती होती है और देश के कई हिस्सों में यहां से तरबूज भेजे जाते हैं। खास बात यह है कि यहां उगने वाले तरबूज अपने मीठे स्वाद, बड़े आकार और अच्छी क्वालिटी के लिए काफी मशहूर हैं।महाराष्ट्र का Solapur भारत में तरबूज की खेती के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां की जलवायु और मिट्टी तरबूज की खेती के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। गर्मियों के दौरान सोलापुर के खेतों में दूर-दूर तक फैले तरबूज देखने को मिलते हैं। यहां उगाए गए तरबूज सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में सप...