नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारतीय हॉकी टीम ने जारी विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बना ली है। टीम ने ग्रुप स्टेज में वेल्स और पाकिस्तान को हराया था। हालांकि उसके लिए अब आगे की राह मुश्किल होने वाली है। पूल ए के मुकाबले खत्म होने के बाद अगले चरण का शेड्यूल सामने आया है। भारत का दूसरे दौर में पूल ई में पहला मुकाबला नीदरलैंड से शनिवार (22 अगस्त) को होगा। जबकि दूसरा मुकाबला सोमवार को अर्जेंटीना से होने वाला है। भारतीय टीम ने पूल डी में वेल्स को 3 -1 से और पाकिस्तान को 5-3 से हराया जबकि इंग्लैंड से 2 -4 से हार गई थी।नीदरलैंड से पार पाना मुश्किल तीन ओलंपिक और तीन विश्व कप जीत चुकी नीदरलैंड को उसके गढ में हराने की चुनौती भारत के लिये आसान नहीं होगी। इसी मैदान पर 1973 में पहली बार विश्व कप जीतने वाली नीदरलैंड ने 1990 और 1998 में फिर खिताब जीता जबकि पिछ...