नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी या नहीं यह सवाल ज्यादातर क्रिकेट प्रशंसकों के मन में है। भारत के लिए इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए राह बेहद आसान है। उसे अपने आगामी मुकाबले में वेस्टइंडीज को पटखनी देनी है और सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्की करनी है। हालांकि, यह इतना आसान होने वाला नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से भारत को हराने की तैयारियों पर जुट गई है। कैरिबियाई कोच डैरन समी ने पूरी तरह से टीम को भारतीय टीम का सामना करने के लिए सचेत कर दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को होने वाला मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है। इस मैच में जिस टीम ने भी जीत हासिल की वह सेमीफाइनल के लिए टिकट कटा लेगी। वहीं, जिस ट...