नई दिल्ली, मई 11 -- आईपीएल 2026 में रविवार, 10 मई को खेले गए टूर्नामेंट के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने सबसे पहले रयान रिकल्टन को आउट किया और उसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को बैक-टू-बैक गेंद पर आउट कर दिया। अंत के ओवर में तिलक वर्मा को भी बोल्ड कर दिया। भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और अब तक 11 मैचों में 21 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: धर्मशाला में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगे पंजाब के किंग्स, 7:30 से मैचभारतीय टीम में ना होने को लेकर हैरान हैं कैफ लगातार भुवनेश्वर कुमार के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए और खासकर कल किए गए प्रदर्शन ...