नई दिल्ली, मार्च 31 -- RAW के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने अमेरिका और ईरान को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने चेताया है कि इसके चलते भारत में चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं। इस दौरान उन्होंने इजरायल को भारत का सहयोगी बताया और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने खामेनेई की मौत को हत्या बताया है। अमेरिका और ईरान के बीच 4 सप्ताह से ज्यादा समय से संघर्ष जारी है। एएनआई से बातचीत में सूद ने कहा, 'चुनौती 2 से 3 महीनों में आएगी, जब हमारे पास तेल और फर्टिलाइजर खत्म हो जाएंगे। हमारा अधिकांश एलएनजी (LNG) कतर से आता है, और हमारा अधिकांश तेल अरब, मध्य पूर्व से आता है। अगर वह नहीं आता है, और अगर वह ऊंची दर पर आता है, तो महंगाई होगी। हमें उसे संभालना होगा। यह सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें इस...