बागपत, सितम्बर 9 -- बड़ौत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। यह बातें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने नगर के कोताना रोड स्थित किसान सदन में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवाद और अंत्योदय के मंत्र पर काम करती है। कहा कि प्रदेश के मुखिया महाराज योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश को दंगा-मुक्त और विकास युक्त बनाया है, वह ऐतिहासिक है। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं और उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, डॉ. नेपाल सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, मास्टर प्रकाश तोमर, चेयरमैन ठाकुर प्रदीप सिंह, धूप सिंह...