प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- गुरुद्वारा सिख संग अलोपीबाग में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों को याद किया गया। गुरुद्वारे में कीर्तन, अरदास व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। भाजपा अध्यक्ष संजय गुप्त ने कहा कि चारों साहिबजादे भारत का गौरव हैं। इसके पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, मनु चावला, परमजीत सिंह बग्गा, पतविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, प्रेमजीत सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.