नई दिल्ली, अगस्त 4 -- केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की सचिव रचना शाह ने मंगलवार को कहा कि आर्थिक अपराध करके विदेश भाग जाने वाले अपराधियों (आर्थिक अपराधियों) से निपटना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दुनिया का कोई भी देश अपराध से कमाई करने वाले लोगों के लिए सुरक्षित ठिकाना न बने। हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय दूसरी ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की बैठक को संबोधित करते हुए रचना शाह ने कहा कि आर्थिक अपराधियों का पता लगाने, उनका प्रत्यर्पण सुनिश्चित करने, चोरी की गई संपत्तियां वापस लाने तथा अपराधियों और अवैध धन के सीमा पार आवागमन पर रोक लगाने के लिए देशों के बीच मजबूत सहयोग बेहद जरूरी है।उन्होंने यह भी पढ़ें- 7 साल में 36 देशों से 274 भगोड़े लाए गए भारत, 17874 करोड़ की संपत्ति ...