भारत का कच्चे तेल का आयात 11% बढ़ा, अक्टूबर में 1 लाख टन कम आई LPG, रिलायंस ने खूब खरीदा रूसी तेल
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- होर्मुज स्ट्रेट में दिक्कतें जारी हैं। अमेरिका-ईरान में तनातनी है। मिडिल-ईस्ट अशांत है। दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई में संकट। इनके बावजूद भारत ने क्रूड ऑयल का इंपोर्ट बढ़ाया है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के आंकड़ों के मुताबिक भारत का कच्चे तेल का आयात अक्टूबर में सालाना आधार पर करीब 11 प्रतिशत बढ़कर 2.331 करोड़ टन पर पहुंच गया। सितंबर के मुकाबले इसमें 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं एलपीजी अक्टूबर में 1 लाख टन कम आई। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में देश ने 2.10 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया था।अक्टूबर में खपत बढ़कर 2.049 करोड़ टन पर पहुंची अक्टूबर में त्योहारों के सीजन के चलते देश में ईंधन की खपत भी बढ़कर 2.049 करोड़ टन पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.