नई दिल्ली, जून 22 -- शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आखिरी वनडे में हराकर तीन मैच की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। अब भारतीय टीम यूके दौरे के लिए जल्द उड़ान भरेगी। भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, जहां श्रेयस अय्यर के युग का आगाज होगा, वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी इस टूर पर डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 और 3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। यूके दौरे पर होने वाली सभी तीन सीरीज के लिए बीसीसीआई स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है। यह भी पढ़ें- भारत की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, साउथ अफ्रीका अभी भी परेशानश्रेयस अय्यर के युग का आगाज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में नया क...