नई दिल्ली, जुलाई 24 -- मयंक यादव और वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस के दम पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी कर 4 ओवर के कोटे में मात्र 18 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। वहीं 126 रनोों के मामूली टारगेट का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी। टीम इंडिया ने इस स्कोर को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। फैंस अब यह जानना चाहते हैं कि भारत का अगला मैच कब है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें टीम इंडिया को अगले दो मैच दो दिनों के अंदर खेलने हैं। यह भी पढ़ें- गेल का रिकॉर्ड तोड़ बटलर बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज जी हां, भारत का जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल काफी क्रिस्प रखा गया है। 23 जुला...