भारत कला भवन में नई प्रागैतिहासिक वीथिका का लोकार्पण
वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के भारत कला भवन में 21वें राय कृष्णदास स्मृति व्याख्यान और नई प्रागैतिहासिक वीथिका का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने प्रागैतिहासिक वीथिका का लोकार्पण किया। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रायचौधरी ने नई वीथिका में प्रदर्शित कलाकृतियों की जानकारी दी। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि भारत कला भवन विश्वविद्यालय का एक ऐसा महत्वपूर्ण केन्द्र है, जो समृद्ध विरासत और धरोहर को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत कला भवन में संरक्षित विरासत को समझना, उसका संरक्षण करना और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना महत्वपूर्ण दायित्व है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. बिंदा परांजपे ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को समझने के लिए भारत कला भवन जैसे संस्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.