भारत कर सकता है AUS vs ENG एशेज टेस्ट की मेजबानी? 150वीं सालगिरह को बनाना चाहते हैं खास
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारत में अपनी टी20 लीग बिग बैश लाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब एशेज टेस्ट भारत में आयोजित कराने का मूड बना रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि बोर्ड भारत में 150वीं सालगिरह पर होने वाला ऐतिहासिक एशेज टेस्ट कराने की संभावना तलाशने के लिए तैयार है। उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के लिए भारतीय मार्केट की बढ़ती अहमियत को भी दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अगले साल मार्च में ऐतिहासिक एशेज के 150 साल पूरे होने के मौके पर एक टेस्ट खेलने वाले हैं। हालांकि अभी मैच को ऑस्ट्रेलिया के बाहर कराने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन ग्रीनबर्ग ने माना कि भविष्य में इसे भारत में होस्ट करने के बारे में सोचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- गेल का रिकॉर्ड तोड़ बटलर बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.