दिल्ली, मार्च 28 -- वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने करीब 25 अरब डॉलर के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है.भारत हथियारों की बड़ी खरीद करने जा रहा है.इन नए सौदों में भी रूस भारत का बड़ा रक्षा साझीदार बनकर सामने आया है.भारत ने रक्षा उपकरणों की खरीद का एक बड़ा कदम उठाया है और करीब 25 अरब डॉलर के सौदों को मंजूरी दी है.रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात जारी बयान में बताया कि इन प्रस्तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हरी झंडी दी, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं.दुनिया में बढ़ती अस्थिरता और दो बड़े युद्धों के बीच भारत भी अपनी सैन्य क्षमताओं को तेजी से आधुनिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.ईरान और इस्राएल-अमेरिका युद्ध पर कहां खड़े हैं ब्रिक्स देशभारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 6.73 लाख करोड...