नई दिल्ली, जून 6 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों लगातार भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना कर रहे हैं। अमेरिकी दबाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को सीधा और कड़ा संदेश देते हुए पुतिन ने लगातार दूसरे दिन कहा है कि भारत ने अपने इतिहास में कभी भी किसी विदेशी ताकत के हुक्म या दबाव को स्वीकार नहीं किया है। रूसी राष्ट्रपति ने यह बात सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) के एक मुख्य सत्र में कही है। पुतिन ने जोर देकर कहा कि किसी भी देश की संप्रभुता और उसके स्वतंत्र फैसले लेने के अधिकार को कभी चुनौती नहीं दी जा सकती। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व आर्थिक मंच दावोस के मुकाबले रूस के सबसे बड़े वैश्विक मंच माने जाने वाले इस फोरम में पुतिन ने भारत और चीन की तारीफ करते हुए कहा, "स्वाभाविक रूप से भारत ने कभी भी विदेश से आने...