नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारत और रोमानिया गुरुवार को अगले तीन वर्षों में व्यापार दोगुना करने और द्विपक्षीय साझेदारी के अन्य अहम क्षेत्रों के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए। यह समझौता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की रोमानिया यात्रा के दौरान हुआ। उन्होंने रोमानिया के अपने समकक्ष निकुसोर डैन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी अहम पहलुओं पर सार्थक बातचीत की। मुर्मु ने कहा कि दोनों देश व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने और कारोबारी समुदायों के बीच करीबी सहयोग को प्रोत्साहित करने पर सहमत हुए。

रक्षा सहयोग राष्ट्रपति ने कहा कि हम अगले तीन वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की दिशा में काम करने पर भी सहमत हुए। हम नियमित आदान-प्रदान, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और दोनों देशों के रक्षा उद्योग...