भारत और पाकिस्तान की टक्कर के लिए हो जाइए तैयार, कल हॉकी विश्व कप के मैच में भिड़ेंगे दोनों देश
एम्सटेलवीन, अगस्त 18 -- India vs Pakistan Hockey Match: पिछले एक दशक से पाकिस्तान से नहीं हारी भारतीय टीम को एफआईएच विश्व कप के दूसरे दौर में प्रवेश के लिये अपने डिफेंस को दुरुस्त करते हुए बुधवार 19 अगस्त को होने वाले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी को हराना होगा या कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराने के बाद दुनिया की तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ भारत को डिफेंस की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। पहले हाफ में बढत बनाने के बावजूद आखिरी दो क्वार्टर में लचर डिफेंस के कारण भारत को 2 -4 से पराजय झेलनी पड़ी। अब पूल डी में इंग्लैंड दोनों मैच लेकर शीर्ष पर रहकर दूसरे दौर में पहुंच चुका है। वहीं, भारत के एक जीत और एक हार के बाद तीन अंक है जबकि इंग्लैंड से 1 -4 से हारने और वेल्स से 3-3 से ड्रॉ के बाद पाकिस्तान एक अंक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.