नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- IND vs NZ revised schedule and playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है, लेकिन अब अच्छी खबर यह है कि टॉस हो गया है और खेल के रिवाइज्ड शेड्यूल भी घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मैच बारिश के कारण छोटा कर दिया गया है। प्रत्येक टीम 40-40 ओवर खेलेगी। एक गेंदबाज 8 ओवर की गेंदबाजी कर सकेगा। पहला पावरप्ले एक से 8 ओवर का होगा, जबकि दूसरा पावरप्ले 9 से 32 ओवर के बीच रहेगा। तीसरा और अंतिम पावरप्ले 33 से 40 ओवर के बीच होगा।भारत बनाम न्यूजीलैंड रिवाइज्ड शेड्यूल (IND vs NZ revised schedule) यह मैच अब सिर्फ 40-40 ...