भारत-ओमान के बीच समझौता का लाभ बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल को भी मिलेगा :
पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया। भारत-ओमान के बीच समझौता का लाभ बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल के इलाके को भी मिलेगा। सीमांचल और मिथिलांचल से मखाना और मक्का की खाड़ी देशों के बाजारों तक पहुंच आसान होगी। इससे किसानों और कुटीर उद्योगों की आय बढ़ने की संभावना है। पूर्णिया समेत सीमांचल में तीन लाख हेक्टेयर से अधिक रकवे में मक्के की खेती होती है। यहां का मक्का खरीदने के लिए मुंबई, गुजरात और दक्षिणी राज्यों तक के व्यापारी आते हैं। पूर्णिया रेलवे जंक्शन से रैक के माध्यम से देश के आधे दर्जन राज्यों के अलावा बांग्लादेश तक मक्के की सप्लाई होती है। अब ओमान से समझौते के बाद यहां का मक्का खाड़ी देशों में भी सुलभ और सुगम तरीके से पहुंचेगा। इसका फायदा मक्का व्यापारियों के साथ यहां के किसानों को भी होगा। यह भी पढ़ें- ओमान के बाजार में तत्काल शुल्क-मुक्त पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.