संभल, जुलाई 24 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गुरुवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि जिले में कुछ निजी उर्वरक विक्रेताओं की ओर से अमोनियम सल्फेट उर्वरक को बड़े अक्षरों में भारत एनपीके लिखकर बेचा जा रहा है, जिससे किसान भ्रमित हो रहे हैं। संगठन का कहना है कि किसान इसे एनपीके उर्वरक समझकर खरीद रहे हैं, जबकि अमोनियम सल्फेट केवल नाइट्रोजन और सल्फर का स्रोत है। इससे फसलों में फास्फोरस और पोटाश की कमी होने का खतरा है। भाकियू नेताओं ने इसे किसानों के साथ धोखाधड़ी बताते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भ्रामक तरीके से बेचे जा रहे अमोनियम सल्फेट उर्वरक पर तत्काल रोक लगाने की मांग साथ ही एचयूआरएल के इस पैकेज वाले उर्वरक की ब...