नई दिल्ली, जून 20 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन होने और भारत द्वारा अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप किए जाने के बाद भी कप्तान शाहिदी ने टीम की तारीफ की। उन्होंने अपनी टीम को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरा हुआ बताया साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम की भी तारीफ की। 3-0 से हारने के बाद कप्तान शाहीदी ने अपनी टीम को मिली सीखों के बारे में बात की और बेहतर होकर आगे की योजना पर भी विचार रखा। यह भी पढ़ें- प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने और क्लीन स्वीप करने पर गदगद हुए कप्तान गिल, बोले- बहुत..हमने आज के मैच में बल्लेबाजी अच्छी नहीं की इसलिए हार गए सीरीज खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा "मुझे लगता है कि आज पहले 10 ओवरों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हमने विकेट गंवा दिए जिससे हम दब...