भारत-उरुग्वे मैच के टिकट 90 फीसदी तक सस्ते
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- कोलकाता। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मंगलवार को भारत और दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के बीच होने वाले दोस्ताना फुटबॉल मैच के टिकटों के दाम 90 फीसदी तक घटा दिए गए हैं। ब्राजील के खिलाफ पिछले मुकाबले में सीटें खाली रहने के बाद प्रशंसकों के लिए टिकट महज Rs.199 रुपये में उपलब्ध कराए गए हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार, सी2 लेफ्ट और सी2 राइट ब्लॉक के टिकटों की कीमत Rs.1,999 से घटाकर सीधे Rs.199 रुपये कर दी गई है। इससे पहले ब्राजील के खिलाफ खेले गए मैच में 51,402 दर्शक पहुंचे थे, लेकिन कई स्टैंड्स पूरी तरह खाली नजर आए। उस मैच में भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था。 यह भी पढ़ें- खेल : भारतीय फुटबॉल टीम के सामने उरुग्वे की कड़ी चुनौतीब्राजील वाले मुकाबले के टिकट ब्राजील वाले मुकाबले के टिकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.