वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को निर्यातकों, उद्यमियों ने परिवर्तनकारी कदम माना है। सिल्क ट्रेड एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष वैभव कपूर ने कहा कि यह समझौता न केवल देश के वस्त्र निर्यातकों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि पारंपरिक और श्रम प्रधान उद्योगों को भी सशक्त करेगा। विशेष रूप से वाराणसी में हथकरघा, बनारसी रेशम, साड़ी एवं सिल्क आधारित हस्तशिल्प उद्योग इस समझौते से अत्यंत लाभान्वित होंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, एमएसएमई इकाइयों और युवा उद्यमियों के लिए निर्यात के नए अवसर सृजित होंगे तथा रोजगार में वृद्धि होगी। महामंत्री मनीष जैन ने कहा कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया के संकल्प को वैश्विक मंच पर मजबूती प्रदान करता है। यह समझौता वाराणस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.