भारत इस्पात मांग वृद्धि का प्रमुख केंद्र बनेगा: वित्त मंत्री
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि भारत दुनिया के इस्पात उद्योग के लिए सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख बाजारों में से एक है। देश में बुनियादी ढांचे पर लगातार बढ़ते सरकारी निवेश और घरेलू मांग के कारण इस्पात क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। भारत का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाने के साथ विशेष गुणवत्ता वाले इस्पात का निर्माण करना और इसके उत्पादन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। सोमवार को विश्व इस्पात संघ की आम सभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक इस्पात उद्योग इस समय अतिरिक्त उत्पादन क्षमता, कमजोर मांग, बढ़ती ऊर्जा लागत और व्यापारिक बाधाओं जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके बावजूद भारत का इस्पात क्षेत्र वैश्विक रुझान से अलग आगे बढ़ रहा है लेकिन अब भारत को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.