लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल भारत इनोवेटर्स 2026 के तहत स्कूलों में नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत ग्रीष्मावकाश से पूर्व इस माह सभी परिषदीय एवं कस्तूरबा विद्यालयों में नवाचार के नए आयामों से बच्चों को परिचय कराया जाएगा। इसमें विकसित भारत के नवाचार परिदृश्य पर संगोष्ठी से लेकर डीप टेक्नालॉजी का परिचय विषय पर विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रचार्यों एवं सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि भारत इनोवेटर्स के तहत भारत क्विज- भारत के नवाचार को कौन जानता है पर चर्चा एवं निबंध लेखन कराया जाए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता "इनोविज़ 2.0 एवं आविष्कार 5.0 का हुआ स...