नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली विशेष संवाददाता इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर संतोष जताया और पारस्परिक लाभ के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति को दोहराया। बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा शांति योजना के शीघ्र कार्यान्वयन सहित क्षेत्र में न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.