नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत आ रहे एक कंटेनर जहाज को जब्त कर लिया है। जहाज के क्रू मेंबर्स में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का एक मर्चेंट नेवी अधिकारी भी शामिल है। यह जानकारी शुक्रवार को उसके परिवार ने दी। उन्होंने बताया कि लाइबेरियाई झंडे के तहत चल रहे 'एपामिनोंडेस' नाम के इस जहाज को भारत की ओर जाते समय रोका गया था। जहाज पर कुल 21 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें श्रीगंगानगर के सद्भावना नगर के रहने वाले संजय महार (38) भी शामिल हैं, जो कि इस जहाज पर वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि वे सकुशल हैं और इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने परिवार से बात करते हुए दी। संजय महार ने बताया कि क्रू सुरक्षित है, लेकिन उन्होंने घटना के दौरान के तनावपूर्ण पलों के बारे...