नई दिल्ली, मई 22 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिनों की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। उनका दौरा 23 मई से 26 मई तक चलेगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने में विदेश विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद वह पहली बार भारत की यात्रा कर रहे हैं। वह अपनी यात्रा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और ऊर्जा सुरक्षा पर व्यापक चर्चा होगी। वहीं एक दशक में वह कोलकाता जाने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री होंगे।कोलकाता क्यों जाएंगे विदेश मंत्री रूबियो? अमेरिकी कूटनीति को देखते हुए रूबियो की कोलकाता यात्रा काफी अहम है। अमेरिका के पुराना महावाणिज्य दूतावासों में से एक कोलकाता में भी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने बेंजामिन जॉय को 1792 में कोलकाता स्थित इस महावाणिज्य दुतावास का पहला राजदूत नियुक्त किया था। वह दो साल बाद 1794 में कोलकाता पहुंचे। उस ...