नई दिल्ली, जून 18 -- भारत में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ लोगों का रुझान भी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि कई नई कंपनियां भी भारत में एंट्री की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी इलेक्ट्रिक वीइकल स्टार्टअप Slate Auto ने भारत में अपने वीइकल्स के डिजाइन पेटेंट फाइल किए हैं। खास बात है कि इस स्टार्टअप में अमेजन के मालिक Jeff Bezos ने भी इन्वेस्ट किया है। हालांकि, स्लेट ऑटो का अमेजन से कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। यह एक अलग EV कंपनी है, जिसमें जेफ बेजोस शुरुआती निवेशकों में शामिल रहे हैं।साल 2022 में हुई थी शुरुआत स्लेट ऑटो की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। कंपनी को शुरुआती दौर में जेफ बेजोस के फैमिली ऑफिस से नि...