नई दिल्ली, अगस्त 21 -- लग्जरी कार बनाने वाली मशहूर कंपनी वोल्वो भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म किया है कि वह 12 अक्टूबर, 2026 को भारत में दो नई ऑल-इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। इनमें एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 है, तो दूसरी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ES90 शामिल है। ये दोनों मॉडल भारत में वोल्वो के अपने-अपने सेगमेंट में सबसे टॉप वेरिएंट होंगे। वोल्वो की ये दोनों गाड़ियां न सिर्फ दिखने में बेहद शानदार हैं, बल्कि इनमें कमाल की रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलने वाली है। आइए जानते हैं वोल्वो की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।वोल्वो EX90 सबसे पहले बात वोल्वो EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी की करते हैं। यह कंपनी की मशहूर XC90 का ही इलेक्ट्रिक वर्जन है। कार में बंद ग्रिल और विंडस्क्रीन के ऊपर...