नई दिल्ली, जून 4 -- लंबे इंतजार के बाद भारत में मॉनसून का आगमन हो गया है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है। दक्षिण भारतीय राज्य में लंबे समय से ही बारिश का दौर जारी था, लेकिन आधिकारिक घोषणा अब की गई है। खास बात है कि राज्य में मॉनसून की दस्तक की सामान्य तारीख 1 जून है।काफी लेट है मॉनसून मौसम विभाग ने शुरुआत में संभावनाएं जताई थीं कि 26 मई तक मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि, तब 4 दिन में देरी या जल्दी की भी बात कही गई थी। इस लिहाज से माना जा रहा था कि 30 मई तक बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तब भी मॉनसून में देरी हुई। वहीं, सामान्य तारीख 1 जून को भी मॉनसून नहीं आया और इस लिहाज से बारिश 4 दिन की देरी से शुरू हुई है।केरल में तेज बारिश और अलर्ट IMD ने गुरुवार सुबह के लिए...