नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- सिंध जल संधि निलंबित होने के बाद भारत को हाथ काटने की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक भारत पहुंच गए हैं। दिल्ली में आयोजित होने वाली शंघाई सहोग संगठन (SCO) की मीटिंग में वह हिस्सा लेंगे। वहीं उनके भारत आने पर विपक्ष सरकार पर आक्रामक हो गया है। मुसादिक मलिक पाकिस्तान के जलवायु मंत्री हैं। आपको बता दें की राहुल गांधी के बयान के बाद भारत-पाकिस्तान की बहस वैसे भी जोर पकड़ चुकी है। इसी बीच पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे को लेकर अब विपक्ष भी हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार विदेश नीति के मामले में बहुत समझौता कर रही है। उन्होंने कहा, मौजूदा सरकार को पता ही नहीं है कि क्या करना है और क्या नहीं। वे खिलाड़ियो को कह देते हैं कि जाओ पाकिस्तान के साथ खेलो। अब पाकिस्तान क...