भारत-आसियान एफटीए की समीक्षा वार्ता का आकलन
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली। भारत और 11 सदस्यीय आसियान समूह ने दोनों पक्षों के बीच वस्तुओं से जुड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा के लिए जारी वार्ता की प्रगति का आकलन किया है। भारत-आसियान ने वस्तुओं से जुड़े मुक्त व्यापार समझौते पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे। भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आसियान उसका एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है। वार्ता की प्रगति की समीक्षा यहां आयोजित 13वीं आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति और उससे संबंधित बैठकों के दौरान की गई। भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025-26 में 128 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.