बागपत, फरवरी 27 -- बागपत। लोकसभा सचिवालय ने भारत-आयरलैंड संसदीय मित्रता समूह के गठन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह समूह 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ने बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को भारत-आयरलैंड संसदीय मित्रता समूह का सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की कॉन्फ्रेंस एंड प्रोटोकॉल शाखा ने यह पत्र जारी किया। भारत व आयरलैंड के बीच संसदीय, राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग को दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद, विचार-विमर्श व प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठकों का आयोजन होगा। यह संसदीय मित्रता समूह संसदीय कूटनीति का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। डॉ. सांगवान के नामांकन से बागपत में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.