जमशेदपुर, मार्च 30 -- भारत आदिवासी पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बालीगुमा स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेमशाही मुंडा ने की, जबकि संचालन कृष्णा हांसदा ने किया। बैठक में प्रदेश कमिटी के विस्तार और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने आदिवासी जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण और हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है तो पार्टी आंदोलन करेगी। साथ ही धर्म कॉलम की व्यवस्था, जमीन की सुरक्षा, पेसा एक्ट और समता जजमेंट 1997 को लागू कराने के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सरायकेला-खरसावां में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का भी फैसला लिया गया, जिसमें सांसद राजकुमार रोत शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.