नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन का समर्थन करने के लिए जर्मनी से भारत आए यूट्यूबर अभिजीत दीपके कानूनी मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। एक तरफ जहां उनके दरवाजे पर अदालत का समन चस्पा कर दिया गया है तो दूसरी तरफ भगवान राम-सीता को लेकर बनाए गए उनके वीडियो को लेकर भी न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाया गया है। राठी के खिलाफ कानूनी शिकायतों में तेजी ऐसे समय पर हुई है जब उन्हें 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के उनके घर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। करीब 20 घंटे पुलिस के कब्जे में रहने के बाद उन्हें रिहा किया गया। जर्मनी में रह रहे राठी लंबे समय बाद भारत आए हैं और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं, जो देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले कि राठी...