भारत आई Mercedes-Benz की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार, 6 सेकेंड से कम में 100 kmph की रफ्तार
नई दिल्ली, जून 15 -- मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी फ्लैगशिप लग्जरी सेडान S-Class का पहला प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन - Mercedes-Benz S 450 e Launch Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके साथ ही कंपनी Manufaktur Edition भी लाई है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.38 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने आज से इस नई लग्जरी सेडान की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी इस साल की चौथी तिमाही में शुरू होगी। यह लग्जरी सेडान 6 सेकंड के अंदर 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में।S-Class जनरेशन का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट कंपनी का दावा है कि यह मौजूदा S-Class जनरेशन का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट है। कंपनी ने इस मॉडल में 2,700 से ज्यादा नए या अपग्रेडेड कंपोनेंट्स का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.