नई दिल्ली, जुलाई 17 -- मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी फेरारी ने भारतीय मार्केट में अपनी नई लग्जरी कार 'अमालफी स्पाइडर' (Amalfi Spider) को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस शानदार ओपन-टॉप ग्रैंड टूरर की एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपये से शुरू होती है। बता दें कि मार्च, 2026 में हुए इसके ग्लोबल डेब्यू के कुछ महीनों बाद ही इसे भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया गया है। यह नई कार अमालफी कूपे का कनवर्टिबल यानी ओपन-रूफ वर्जन है। यह अमीर कार लवर्स के एक लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो खुली हवा में ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं।कीमत और पोजिशनिंग कीमत और पोजिशनिंग की बात करें तो अमालफी स्पाइडर अपने कूपे (हार्ड-टॉप) मॉडल से ज्यादा प्रीमियम है। यह अमालफी कूपे से करीब 52 लाख रुपये महंगी है। यह गाड़ी लंबी दूरी के सफर के लिए बेहद आरामदायक है। इसके साथ ही इसमें शा...