भारत-अमेरिका समझौते की अड़चनें
नई दिल्ली, जून 30 -- अश्वनी महाजन,अर्थशास्त्री भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता लगभग अंतिम रूप ले चुका है, सिर्फ एक प्रतिशत बातचीत बाकी है। इसके बावजूद ऐसा लग रहा है कि इस बाबत दोनों में अब भी गतिरोध बना हुआ है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर), जो समझौते को अंतिम रूप देने के लिए कई दिनों से भारत में थे, इस काम को अंजाम तक पहुंचाए बिना वापस अमेरिका लौट चुके हैं। यह बात मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है, फरवरी में भारत और अमेरिका ने व्यापार समझौते के मसौदे यानी 'फ्रेमवर्क' पर हस्ताक्षर किए थे। उसके बाद भारतीय पक्ष द्वारा जो बातें रखी गई थीं, अमेरिकी प्रशासन द्वारा उनके उलट बयानबाजी के कारण भारी असमंजस की स्थिति बन गई थी। विपक्षी दलों और मीडिया द्वारा सरकार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.