बरेली, मार्च 2 -- बरेली कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को सफल समापन हुआ। संगोष्ठी का आयोजन इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) नई दिल्ली के सहयोग से हाईब्रिड मोड में किया गया। संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन सचिव डॉ. यशार्थ गौतम के कुशल समन्वय से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस पर रविवार को आयोजित ऑनलाइन तकनीकी सत्र में लगभग 50 शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। सत्र की अध्यक्षता पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रो. हरिशरण ने, सह अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के प्रो. भारती दास ने की। मुख्य वक्ताओं में प्रो. चंद्रकांत बंशीधर बांगे महाराष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.