हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) टिकैत गुट ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। यूनियन के जिला अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया व किसान विरोधी करार करने पर जम कर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा यह समझौता किसान व देश विरोधी है, इस समझौते को अमेरिका के दबाव में किया गया बताया। किसानों ने कहा 56 इंच सीना होने का दम भरने वाले देश के प्रधानमंत्री ने किस आधार पर यह भारत विरोधी समझौता किया, यह समझ नहीं आता। किसान नेता ने कहा अब हमारे उत्पादों की कीमत अमेरिका तय करेगा यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किस...