भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान
रामपुर, जुलाई 22 -- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं का भारी सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर किसानों ने विशाल जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में चल रहे युवाओं के आंदोलन को भी पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। जुलूस के दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पूरी तरह बाधित रहा, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय आह्वान पर जिलेभर के किसान और भाकियू कार्यकर्ता प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और जिलाध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा के नेतृत्व में जुलूस रवाना हुआ। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.