औरैया, फरवरी 12 -- ककोर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए समझौता निरस्त करने की मांग उठाई। भाकियू के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित व्यापार समझौता किसान विरोधी है और इससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप देते समय किसानों की राय नहीं ली गई और न ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। ज्ञापन में कहा गया कि यह केवल व्यापार का मामला नहीं बल्कि किसानों की आय, ग्रामीण रोजगार, खाद्य सुरक्षा और देश की आर्थिक स्वायत्तता से जुड़ा विषय है। संगठन ने आशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.