भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने समझौते को किसान, मजदूर और लघु उद्योग विरोधी बताते हुए इसे लागू नहीं करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में पलवल जिले से मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, रूपराम तेवतिया, उदय सिंह सरपंच, ताराचंद प्रधान, दरयाब सिंह सौरोत, चरणजीत डागर, श्याम दत्त शर्मा नंबरदार, रमेश सौरोत, रामवीर चौहान, करण सिंह आर्य, समय राम कुंडू, महाराम रावत एडवोकेट, जगदीश आर्य, मेवाराम चौहान, चेतन प्रकाश शर्मा और खुर्शीद अहमद सहित कई किसान नेता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- अमेरिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.