भभुआ, फरवरी 12 -- राजद कार्यकर्ताओं ने शहर में पुतला के साथ जुलूस निकाल की सभा कहा, इस समझौता के बाद देश के किसान मुकाबला नहीं कर पाएंगे (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ राजद और किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में प्रदर्शन कर इसके प्रति विरोध दर्ज कराया। राजद नेता अजीत सिंह ने कहा कि इस समझौते से देश के किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। यह न देशहित में है और न किसानों के हित में, इसका जोरदार विरोध जरूरी है। इस दौरान शहर के एकता चौक पर हुई नुक्कड़ सभा में राजद युवा नेता किसान संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका समझौते का जो तरीका अपनाया गया है, वह भारत के लिए खतरनाक साबित होगा। हम किसान इसके खिलाफ दीर्घकालीक संघर्ष करेंगे। यह एकतरफा और दबाव का सौदा है। किसान प्रकोष्ठ के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.