भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में कोई गतिरोध नहीं : गोयल
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की वार्ता अटकने की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर कोई गतिरोध नहीं है और बातचीत लगातार सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ रही है। गोयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि जून में नई दिल्ली में उनकी अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर के साथ बेहद सकारात्मक और रचनात्मक बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने ऐसे व्यापार समझौते की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई है, जिससे कारोबार, किसानों, कामगारों और उपभोक्ताओं सभी को वास्तविक लाभ मिले। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों की बातचीत करने वाली टीमें लगातार संपर्क में हैं और समझौते को आगे बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.