भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील रद्द करने को सौंपा ज्ञापन
संभल, जुलाई 15 -- भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि यदि इस तरह का मुक्त व्यापार समझौता लागू किया गया तो, विदेशी कृषि उत्पादों की आमद बढ़ेगी, जिससे देश के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना मुश्किल हो जाएगा। इससे कृषि क्षेत्र के साथ-साथ लघु उद्योग और ग्रामीण रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने मांग की कि केंद्र सरकार किसानों और देशहित को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील को तत्काल रद्द करे। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते का विरोध उन्होंने कहा कि कृषि और खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों पर किसी भी निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.