लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- गोला गोकर्णनाथ। भारत अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को देश बचाओ मोर्चा की संयुक्त कॉल पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेतृत्व में किसानों ने गांवों से गोला तहसील तक बाइक रैली निकाली। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को सौंपा गया।राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित एवं भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता भारतीय किसानों के लिए डेथ वारंट के समान है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 40 से ज्यादा टोल प्लाजा 5 घंटे के लिए किए फ्री; पंजाब में किसानों का बड़ा आंदोलन किसान नेताओं...