नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील (Trade Deal) बातचीत अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन अब दोनों देशों के बीच आगे की बातचीत एक मुश्किल मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 अक्टूबर को कहा कि दोनों पक्ष शायद ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां आगे और रियायत देना या लेना काफी मुश्किल होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत जारी है और अगर आगे समझौते की कोई गुंजाइश बनती है, तो दोनों देश उस पर काम कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- 2000 रुपये से अधिक के UPI लगने वाले MDR का खर्च दुकानदार उठाएंगे - FMबातचीत में क्यों आई मुश्किल? मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली में म्यूनिख नेताओं की बैठक (Munich Leaders Meeting) के दौरान सीतारमण ने कहा कि भारत-अमेरिका समझौते पर बातचीत काफी...