हापुड़, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन एवं भारतीय किसान यूनियन अम्बवाता ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यापार समझौते से किसानों के हितों पर प्रहार होने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापार समझौते से कृषि व दूध उत्पादों को बाहर रखने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष तरूण सिवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही अमेरिका से होने वाले व्यापार समझौते में कृषि व दूध उत्पादों को शामिल नहीं करने की बात कही थी, लेकिन अब भारत-अमेरिका का व्यापार समझौता हो चुका है। इसमें अमेरिका के कृषि मंत्री ने कहा था कि इस समझौते से अमेरिका के किसानों और पशु पालकों को बहुत फायदा होगा। जबकि भारत सरकार कृषि और दूध उप्तादों को व्यापार समझौते में शामिल नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.